gaurav singh
Uttrakhand : उत्तराखंड के डोईवाला विधानसभा सीट की राजनैतिक लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है। मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, राजनैतिक सरगर्मी तेजी से बदल रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच दिखाई दे रहा है। लेकिन भाजपा के ही बागी जितेंद्र सिंह नेगी की वजह से जहां भाजपा परेशान है तो वही कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त मान रही है।
आपको बता दें कि देहरादून की हॉट सीट में से एक डोईवाला विधानसभा अभी भाजपा के खाते में है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अभी विधायक हैं। हालांकि वह इस बार स्वयं को चुनाव से बाहर कर लिये हैं। वहीं कांग्रेस ने इस बार चुनाव मैदान में गौरव सिंह गिन्नी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के नेता डोईवाला में पूर्व मुख्यमंत्री के चुनाव से खुद को बाहर कर लेने के फैसले को हथियार बना कर भाजपा पर निशाना साध रहें हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी गौरव का कहना है कि त्रिवेंद्र रावत ने डोईवाला की जनता के लिए कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री की सीट होने के बावजूद भी क्षेत्र कई समस्याओं से जूझ रहा है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। डोईवाला की जनता भी इस बार कांग्रेस के साथ है। एक बार पुनः डोईवाला के साथ ही उत्तराखंड में कांग्रेस की विजय होगी।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 459 -
11/03/2024 505
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT